chandra shekhar azad ( Hindi poem ) - Kuch dil se by sunil rana

chandra shekhar azad ( Hindi poem )

चन्द्र शेखर आजाद की जीवनी को एक छोटी सी बाल कविता
 के माध्यम से आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूँ |



chandra shekhar azad ( Hindi poem )

*********************

आज़ाद नाम था उसका
आज़ादी का मतवाला था
थर-थर कांपते थे शत्रू भी
ऐसा वो हिम्मत वाला था |

लाला जी की मौत के बदले
सॉण्डर्स को ही मार दिया
गूंगे-बहरे गोंरों का
बम फोड़ के कान साफ़ किया |

बिस्मिल,लाहिड़ी और रोशन सिंह
के संग काकोरी अंजाम दिया
लुटा खजाना अंग्रेजों का
देश-द्रोह का इलज़ाम दिया


Chandra-shekhar-azad-image

लाख जतन कर लिया सभी ने
जब रोक ना पाए आँधी को
तब  घर के भेदी के ही संग
दुश्मन ने धोके से घेर लिया
तब लाचार  भगत  ने 
खुद को अपनी ही अंतिम

गोली से ढेर किया |


आँखें बंद हो गयी मगर
वो सपना फिर भी नहीं मरा
जिस की खातिर आज़ाद-भगत ने
तन -मन धन बलिदान करा | 

   
                                     : - सुनील राणा

                           

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.